स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है| एक अच्छा स्वास्थ्य एक अच्छे नागरिक को भी जन्म देता है| वैसे तो मनुष्य जीवन का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है | धीरे धीरे मनुष्य का समाजीकरण हुआ और फिर उसमे विज्ञान, तकनिकी और धर्म का समावेशीकरण भी हुआ| इस प्रकार से मनुष्य ने एक विकसित मानव जीवन के परत दर परत नए नए अध्याय लिखने शुरू कर दिए| इस मानवीय यात्रा में सब कुछ अच्छा अच्छा हुआ ऐसा नहीं बल्कि समय समय पर इसमें कुरूतियों और गलत तत्वों ने भी जुड़ना शुरू कर दिया जिसके फलस्वरूप मानव जीवन में बहुत सारे अवांछित प्रयोग भी हुए और इन्होने एक बड़े तबके को अपने जकड में लेना शुरू कर दिया| शुरू शुरू में ये किसी दवाई के तौर पर प्रयोग में लिए जाने लगे पर धीरे धीरे इनमे शामिल तत्वों ने आदत में शुमार होना शुरू कर दिया| और एक दिन ऐसा ऐसा भी आया जब ये आदत मनुष्य की कमजोरी में तब्दील हो गयी| जी सही - समझा आपने मैं एकदम बात कर रहा हूँ समाज में तम्बाकू की बढती हुई लत के विषय में| ये वो समस्या है जो लाखों जीवन हर वर्ष लील रही है| सब जानते है लेकिन फिर भी युवा तबका विशेषकर इसकी चपेट में आ ही जाता है| ...
Young India Network is a youth (14-30 years) driven network for the prevention of non-communicable diseases (NCDs) and its risk factors, formed with a vision of having a meaningful involvement of youth and People Living With NCDs in the advocacy of health agenda in India with a primary focus on alcohol and drug use as major risk factors for both communicable and NCDs. It aims to contribute in achieving the Goal 3 of Sustainable Development Goals,ensuring healthy lives .